दुल्हन की रिश्तेदार लड़कियां और युवा स्त्रियां उसे घेरकर तालियां बजाकर नाचती हैं प्रणय के गीत गाती हैं और इशारों और वक्रोक्ति से उसे छेड़ती हैं और दुल्हन शर्माती है। इस परंपरा को ओप्पना कहते हैं जो केरल के मुस्लिम समुदाय में लोकप्रिय है। लड़की के जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी इसका आयोजन होता है और इसकी रंगीन सज्जा और व्यंग्य-वक्रोक्ति के साथ छेड़छाड़ संपूर्ण अवसर को मनोहारी बना देता है। माप्पिलापाट्टु के गीत पहले दल के प्रमुख सदस्य द्वारा गाया जाता है फिर उसे बाकी सदस्य कोरस में दुहराते हैं।