मलम्पुषा गार्डन और डैम

 

मलम्पुषा गार्डन, दक्षिण भारत का एकमात्र रॉक-कट गार्डन जिसका निर्माण नेक चंद द्वारा किया गया था, पालक्काड जिले में स्थित है। नेक चंद एक प्रख्यात कलाकार थे और उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संपूर्ण गार्डन चूड़ियों, टाइल्स के टुकड़ों, प्लास्टिक के पुराने डब्बों, टिन और अन्य बेकार सामग्रियों से तैयार किया गया है। गार्डन में एक विशालकाय मलम्पुषा यक्षि (महिला वैम्पायर) की मूर्ति भी स्थित है, जिसका निर्माण 1969 में कानाई कुन्हिरामन द्वारा किया गया था। कानाई कुन्हिरामन केरल के एक महान प्रतिष्ठित मूर्तिकार हैं। यह कला की एक शानदार निशानी है जिसके यहां होने पर हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं। एक हवाई रोपवे के साथ फूलों के सेज, फव्वारे और गुलाब के बगीचे इसे एक ऐसा मनोरम स्थान बनाते हैं जो आपकी आत्मा को तुरंत शांत कर दे।

खूबसूरत मलम्पुषा शहर पश्चिमी घाटों की निचली पहाड़ियों में स्थित है, जिसकी सघन हरियाली और पिकनिक स्थलों की बहुलता इसे इन इलाकों में अवश्य आने वाली जगह बनाती है। यहां वाकई बढ़िया ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं जो ट्रेकिंग में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध हैं। मलम्पुषा गार्डन और इरिगेशन डैम ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बेहतरीन पिकनिक स्थल होने के अलावा, इसके आसपास कुछ ऐसी रोचक चीजें भी हैं जो इसके आकर्षण को और बढ़ा देती हैं।

प्रवेश समय

09:00 बजे से 20:00 बजे

प्रवेश शुल्क

बच्चे (3-12): रु. 10/-
वयस्क: रु. 25/-
रोपवे, स्नैक पार्क के लिए अलग से प्रवेश शुल्क (सोमवार छुट्टी)

संपर्क जानकारी

मलम्पुषा गार्डन, फोन: +91 491 2815295
वेबसाइट: www.malampuzhagarden.org

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: पालक्काड, लगभग 9 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोयम्बत्तूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 67 कि.मी. और कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 106 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.831957, देशांतर: 76.682968

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close