नेपियर म्यूजियम (नेपियर संग्रहालय)

 

नेपियर म्यूजियम तथा नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम तिरुवनंतपुरम शहर के मुख्य हिस्से, म्यूजियम कम्पाउंड में, जूलॉजिकल पार्क के समीप स्थित है। इसका निर्माण 19वीं सदी में किया गया था, इसके पास अपना खुद का प्राकृतिक वातालुकूलन प्रणाली है। इसमें कांस्य प्रतिमाओं, प्राचीन आभूषणों, मंदिर-रथ तथा हाथी दांत की बनी वस्तुओं समेत कई अन्य ऐतिहासिक कलात्मक वस्तुएं मौजूद हैं । लोगों को यहां का जापानीज छाया-नाटक लेदर खूब लुभाता है, जो महाभारत तथा रामायण की कथाएं प्रदर्शित करता है।

यहाँ केरल की संपूर्ण समृद्ध विरासत की झलकियाँ मिल जाती हैं। इस म्यूजियम का नाम मद्रास गवर्नर जनरल, जॉन नेपियर के नाम से पड़ा है। इसे गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी वास्तुकला में भारतीय, चीनी, केरल तथा मुगल स्थापत्य शैली का मिश्रण दिखाई पड़ती है।

यहां घूमने का समय

10:00 - 16:45 बजे तक खुला रहता है।
यह सोमवार, बुधवार को पूर्वाह्न में, तथा 26 जनवरी, 15 अगस्त तथा तिरुवोणम और महानवमी के दिनों बंद रहता है।

नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (प्राकृतिक इतिहास का संग्रहालय)

नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम एक आधुनिक इमारत है, जिसमें कंकाल, पक्षी, जंतुओं तथा टैक्सीडर्मी दीर्घाएं हैं। यहां फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है।

नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का घूमने का समय

सभी दिन में 10:00 - 17:00 बजे तक,  बुधवार में 13:00 - 16:45 बजे तक खुला रहता है।
सोमवार को बंद रहता है |

हिस्ट्री म्यूजियम का संपर्क जानकारी

फ़ोन: +91 471 2318294

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, लगभग 2 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 6 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 8.508907, देशांतर: 76.95515

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close