इडुक्की में वट्टवडा

 

मून्नार के अधिकतर स्थल अपनी ढाल, दुर्लभ किस्म के जीव-जंतुओं और घाटी के शानदार दृश्यों के लिए विख्यात हैं। वट्टवडा, हालांकि अपनी साग-सब्जियों के लिए जाना जाता है। मून्नार से 45 किमी पूरब स्थित इन सीढ़ीनुमा ढलानों और घाटियों में केरल की बेहतरीन फसलें और कृषि उत्पाद उगाए जाते हैं।

समुद्र तल से 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यह स्थान अपनी सुहावनी जलवायु के लिए जाना जाता है और यहां सालों भर पर्याप्त धूप रहती है। सब्जियों के बहुरंगी खेतों की ढाल पर जंगलों की आपको ढेर सारी पट्टियां मिलेंगी। आप इस इलाके में खूबसूरत युक्लिप्टस और कोनीफेरस वृक्ष देख सकते हैं। आप यहां कई आकार की रंग-बिरंगी दुर्लभ किस्म की तितलियां भी देख सकते हैं।

वट्टवडा को जाने वाले ट्रेकिंग मार्ग इस इलाके के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से जुड़े हुए हैं। यहां का एक ट्रेक आपको कोडैकनाल, टॉप स्टेशन, माट्टुपेट्टी, कांतल्लूर और मीशप्पुलिमला जैसे पर्यटक स्थलों तक पहुंचा सकता है। खूबसूरत कुदरती वनस्पतियों की दुनिया में डूबने के लिए लोग इन रास्तों पर चलना पसंद करते हैं। स्थानीय लोगों का रवैया बिल्कुल दोस्ताना होता है और वे कहीं भी आपकी मदद को तैयार रहते हैं। निजी ऑपरेटर्स कुछ खास पैकेज भी मुहैया करते हैं जिनमें शामिल हैं जीप सफारी, माउंटेन बाइकिंग और जंगल कैंपिंग।

इस इलाके का समृद्ध इतिहास है और यहां के आदिवासी इसकी पुष्टि करते हैं। उनके रिवाज, उनकी कला, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां और जीवन शैली ने लोगों को सैकड़ों वर्षों से लुभाया है और इस संपूर्ण इलाके को उनसे एक अनोखी पहचान मिलती है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: एरणाकुलम जंक्शन, मून्नार से लगभग 130 कि.मी. दूर |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मून्नार से लगभग 110 कि.मी. दूर |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.179781, देशांतर: 77.257862

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close