Accessibility Menu
Colour Contrast
text size
Highlighting Content
Zoom In

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केरल में सबसे ठंडा तापमान कितना रहता है?

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों के विपरीत, केरल में कोई विशेष शीत ऋतु नहीं होता है। इस राज्य में आमतौर पर अक्टूबर / नवंबर में उत्तर-पूर्वी मानसून के तुरंत बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाता है, जो फरवरी के मध्य तक रहता है। इस दौरान पश्चिमी घाट के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे मून्नार, वायनाड, नेल्लियाम्पती आदि में तापमान काफी कम हो जाता है, जो कभी-कभी हिमांक के करीब तक गिर जाती है। हाल के वर्षों में मून्नार में -1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। केरल के अन्य स्थानों पर, इस अवधि के दौरान तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।