मलयालम कैलेंडर या कोल्ला वर्षम 825 ई. से अस्तित्व में आया था। मलयालम कैलेंडर के 1193 कोल्ला वर्षम या मलयालम वर्ष की शुरुआत 17 अगस्त 2017 को हुई। इसी कैलेंडर तब संदर्भित किया जाता है जब हमारे सबसे अधिक समारोह और त्योहार आयोजित किए जाते हैं। इसमें 12 महीने होते हैं और मलयालम कैलेंडर के महीनों और अंग्रेजी कैलेंडर के समतुल्य महीनों के नाम निम्नलिखित हैं::
क्रम सं. | मलयालम महीने | समतुल्य अंग्रेजी महीने (अनुमानित तिथियां) |
1 | चिंगम | 16 अगसत - 15 सितंबर |
2 | कन्नी | 16 सितंबर - 15 अक्टूबर |
3 | तुलाम | 16 अक्टूबर - 15 नवंबर |
4 | वृश्चिकम | 16 नवंबर - 15 दिसंबर |
5 | धनु | 16 दिसंबर - 15 जनवरी |
6 | मकरम | 16 जनवरी - 15 फरवरी |
7 | कुंभम | 16 फरवरी - 15 मार्च |
8 | मीनम | 16 मार्च - 15 अप्रैल |
9 | मेडम | 16 अप्रैल - 15 मई |
10 | इडवम | 16 मई - 15 जून |
11 | मिथुनम | 16 जून - 15 जुलाई |
12 | कर्किडकम | 16 जुलाई - 15 अगस्त |
(इन तिथियों में दोनों ओर दो या तीन दिनों का अंतर हो सकता है। उदाहरण के लिए, चिंगम का पहला दिन, 13 अगस्त - 17 अगस्त के बीच आ सकता है।)
डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.