मून्नार लंबे समय से दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में एक रहा है। हनीमून पर जाने वाले नए युवक-युवतियों से लेकर परिवार के साथ यात्राओं पर जाने वाले लोगों के लिए यह वर्ष भर गुलजार रहने वाला पर्यटन स्थल है। धुंध भरी पहाड़ियों पर आकर्षक वनस्पतियों और जीव-जंतुओं से भरा यह पर्वतीय स्थान अपने कई सारे पिकनिक स्पॉट के साथ लोगों को खूब लुभाता है। हाई रिजॉल्यूशन वाले ये विजुअल्स हमारे विशेषज्ञों द्वारा संकलित किए गए हैं, ताकि आपको मून्नार की खूबसूरती और भव्यता का नज़ारा पेश किया जा सके। इनके माध्यम से आप उस खूबसूरती को जीवित होते देखेंगे जो सदियों तक लोगों के जेहन पर अमिट छाप छोड़ती है।
डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.